जालंधर -(मनदीप कौर)- बिजली के बिलों का समय पर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जालंधर के West Area में बकाया बिजली बिलों को लेकर विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत कई डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली मीटर/कनेक्शन काटे गए हैं।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं पर विभाग की नजर है। विभाग की टीमों की ओर से बकाया बिलों की जांच की जा रही है और जिन उपभोक्ताओं ने बिल का भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

बकाया बिल वालों को विभाग की सख्त चेतावनी
बिजली विभाग की सख्ती के बाद उपभोक्ताओं में भी हलचल देखने को मिल रही है। विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपना बिजली बिल जमा करवाने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़े:-जमालपुर में दो पक्षों के बीच विवाद, तेजधार हथियारों से हमले का आरोप
विभाग की ओर से साफ किया जा रहा है कि समय पर बिजली बिल का भुगतान करने से अनावश्यक कार्रवाई और कनेक्शन कटने की स्थिति से बचा जा सकता है।
West Area में बढ़ाई जा सकती है कार्रवाई
बकाया बिजली बिलों को लेकर आने वाले दिनों में भी विभाग की कार्रवाई जारी रहने की संभावना है। ऐसे में West Area के जिन उपभोक्ताओं के बिल लंबे समय से बकाया हैं, वे जल्द भुगतान कर लें, ताकि विभाग की सख्ती का सामना न करना पड़े।

