अमृतसर -(मनदीप कौर)- अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 AK-47 राइफलें, 3 मैगजीन और 50 कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में गिरफ्तार आरोपियों के विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों के जरिए पंजाब में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक अवैध हथियार पहुंचाए जा रहे थे।

विदेश में बैठे हथियार तस्कर से कनेक्शन की जांच
थाना छेहरटा अमृतसर में इस मामले को लेकर FIR दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
यह भी पढ़े:-श्री गुरु रविदास चौक पर जुटे लोग, बाजार बंद कराने पहुंचे प्रदर्शनकारी
जांच के दौरान पुलिस आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक भी खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से हासिल किए गए और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

हथियार तस्करी के कनेक्शन की भी पड़ताल
पुलिस विदेश में बैठे हथियार तस्कर के साथ आरोपियों के संपर्क और सीमा पार से होने वाली संभावित हथियार तस्करी के कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ और खुलासे होने की संभावना है।

