अमृतसर -(मनदीप कौर)-पंजाब पुलिस की Counter Intelligence टीम ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कथित सीमा-पार तस्करी मॉड्यूल का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 27 किलो हेरोइन, विदेशी .30 बोर PX5 पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

Dubai-based handler से कनेक्शन की जांच
प्रारंभिक जांच में आरोपियों के Dubai-based operator और सीमा-पार तस्करों के साथ कथित संपर्क की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी कथित तौर पर निर्देश मिलने के बाद नशीले पदार्थों की आगे सप्लाई करते थे। इस नेटवर्क के दूसरे संपर्कों की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े:-औरैया में 50 बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
SSOC अमृतसर में FIR, आगे की जांच जारी
मामले में State Special Operation Cell (SSOC), अमृतसर में FIR दर्ज की गई है। जांच एजेंसियां अब नेटवर्क के आगे और पीछे के कनेक्शन का पता लगाने में जुटी हैं, ताकि कथित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

