अमृतसर:-(मनदीप कौर)- अजनाला इलाके में पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को अजनाला-अमृतसर मेन रोड पर भल्ला गांव के पास एएसआई जसवंत सिंह के घर पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने करनबीर सिंह को गिरफ्तार किया था।
बताया गया है कि कुछ दिन पहले करनबीर सिंह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की।

यह भी पढ़े:- SAD सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर गोली चला दी। जवाबी गोलीबारी में करनबीर सिंह घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद बॉर्डर रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसपी कंवलप्रीत सिंह चहल समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है।

