फगवाड़ा -(मनदीप कौर)- फगवाड़ा में मोबाइल स्नैचिंग की एक वारदात के बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पीड़ित ने आरोपियों को भागते हुए देख लिया और उनका पीछा शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भुल्लाराई चौक पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मोबाइल छीन लिया और फरार होने लगे।
पीड़ित सुरजीत सिंह ने हार नहीं मानी और बाइक से उनका पीछा करता रहा। आखिरकार बस स्टैंड के पास तीनों युवकों को पकड़ लिया गया।

देखते ही देखते जमा हो गई भीड़
युवकों के पकड़े जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब भीड़ ने तीनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
यह भी पढ़े -:https://chardapunjabtv.com/jalandhar-minor-girl-fake-aadhaar-card-marriage-case/
इसी दौरान वहां से गुजर रहे फगवाड़ा के एसपी मेजर सिंह को घटना की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों को अपने कब्जे में लिया और थाने ले गई।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अब तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मोबाइल स्नैचिंग की इस घटना के पीछे कौन-कौन शामिल है और क्या आरोपियों का पहले भी ऐसी वारदातों से कोई संबंध रहा है।
एसपी मेजर सिंह ने साफ किया कि शहर में चोरी और लूटपाट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

