होशियारपुर -(मनदीप कौर)- एक दर्दनाक घटना में 3 साल का मासूम खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चे के गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।
बताया जा रहा है कि बच्चा शुक्रवार को बोरवेल में गिरा था। उसे बाहर निकालने के लिए पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-power-cut-16-may-electricity-supply-shutdown-news/
रेस्क्यू के दौरान मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और बच्चे की सलामती के लिए दुआ करते रहे। बच्चे को बाहर निकालते ही उसे तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद प्रशासन ने खुले बोरवेल को लेकर सख्ती बरतने की बात कही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।

