नई दिल्ली -देशभर में आज बुधवार को All India Organisation of Chemists and Druggists (AIOCD) के आह्वान पर 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। संगठन के अनुसार, ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स द्वारा भारी डिस्काउंट पर दवाइयों की बिक्री के विरोध में करीब 15 लाख से ज्यादा रिटेल और होलसेल मेडिकल स्टोर बंद रखे गए हैं।
क्यों हो रही है हड़ताल?
AIOCD का आरोप है कि बड़ी ऑनलाइन कंपनियां नियमों की अनदेखी कर भारी छूट पर दवाइयां बेच रही हैं, जिससे पारंपरिक मेडिकल स्टोरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। संगठन ने यह भी कहा कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना वैध प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयों की होम डिलीवरी कर रहे हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है।
मरीजों को राहत
हड़ताल के बावजूद सरकारी और निजी अस्पतालों के अंदर मौजूद मेडिकल स्टोर खुले रखे गए हैं। इसके अलावा 24 घंटे इमरजेंसी सेवा देने वाली दवा दुकानें भी चालू हैं, ताकि गंभीर मरीजों को परेशानी न हो।

