जालंधर -(मनदीप कौर)- अवैध शराब को लेकर एक्साइज विभाग ने जालंधर में अलग-अलग होटल और बार में दबिश देकर शराब के स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल की अगुवाई में की गई।
जानकारी के मुताबिक टीम ने Razzmatazz AS Farms में जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर अधूरा पाया। अधिकारियों के अनुसार यहां बिना होलोग्राम वाली शराब की बोतलें भी मिलीं। इसके अलावा कुछ खाली शराब की बोतलों के ढक्कन टूटे हुए पाए जाने की बात सामने आई। मामले में होटल कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं।

इसके बाद Grewal Hospitality Mocha में भी स्टॉक रजिस्टर और शराब की जांच की गई। यहां भी बिना होलोग्राम वाली शराब की बोतलें मिलने की जानकारी सामने आई है।
वहीं Mariton Hotel में एक्साइज विभाग की टीम ने दबिश देकर स्टॉक की जांच की। रिपोर्ट के अनुसार यहां स्टॉक रजिस्टर अधूरा पाया गया और मौजूद स्टॉक में दूसरे ग्रुप की शराब मिलने की बात सामने आई।
एक्साइज विभाग ने तीनों स्थानों पर जांच के बाद संबंधित कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में शराब के स्टॉक और रिकॉर्ड से जुड़े नियमों की जांच की जा रही है।

