जालंधर -(मनदीप कौर)- गढ़ा स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट और धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया है। घटना के दौरान एक युवक पर कृपाण से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान एक युवक पर कृपाण से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि हमले के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़े:-सेक्टर-22 में पुलिस कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात
मामले के दौरान कुछ युवकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। हमले के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगा।

