जालंधर -( मनदीप कौर)- नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को रिटायर्ड म्यूनिसिपल एम्प्लॉई एसोसिएशन की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बकाया राशि का भुगतान न होने को लेकर अपनी नाराजगी जताई और जल्द भुगतान की मांग की।
कर्मचारियों का कहना है कि पंजाब में कर्मचारियों के लिए बढ़ाए गए पे-स्केल के तहत कई जगहों पर भुगतान किया जा रहा है, लेकिन जालंधर नगर निगम के रिटायर्ड कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है।

6 महीने से बकाया राशि नहीं मिलने का दावा
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के अनुसार उनकी बकाया राशि को लेकर करीब 6 महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया।
यह भी पढ़े:-मोहाली के निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन की ओर से ठेकेदारों के बिलों का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन रिटायर्ड कर्मचारियों की बकाया राशि देने में देरी की जा रही है।
एक सप्ताह का दिया समय
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को एक सप्ताह का समय देने की बात कही है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वे नगर निगम कमिश्नर के कार्यालय के बाहर धरना लगाने के लिए मजबूर होंगे।
कर्मचारियों ने बकाया भुगतान जल्द जारी करने की मांग की है।
कर्मचारियों ने क्या कहा?
रिटायर्ड कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक नगर निगम में सेवाएं दी हैं और अब उन्हें अपनी बकाया राशि के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन से मामले का जल्द समाधान करने और बकाया राशि जारी करने की मांग की।

