चंडीगढ़ -(मनदीप कौर)- अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई में बड़ी कामयाबी सामने आई है। Lawrence Bishnoi के करीबी सहयोगी बताए जा रहे Karamveer Singh को Canada से Deport किए जाने के बाद Delhi के IGI Airport पर पंजाब पुलिस की Anti-Gangster Task Force (AGTF) ने हिरासत में लिया।
पंजाब पुलिस के मुताबिक Karamveer Singh पर SAS Nagar के State Crime Police Station में मामला दर्ज है। AGTF Punjab ने उसके खिलाफ 3 सितंबर 2026 को Look Out Circular (LOC) भी जारी किया था।

Anmol Bishnoi को मदद देने का आरोप
पुलिस के अनुसार Karamveer Singh ने Lawrence Bishnoi के भाई Anmol Bishnoi को अमेरिका में लॉजिस्टिकल सपोर्ट और ठिकाना उपलब्ध कराने में मदद की थी। इसी मामले में वह पंजाब पुलिस के लिए वांछित था।
कई आपराधिक मामलों में नाम
Punjab Police के DGP Gaurav Yadav के अनुसार Karamveer Singh का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इसमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, जबरन वसूली और Arms Act से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। पुलिस अब उसके कथित नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जांच आगे बढ़ा रही है।
Punjab Police की कार्रवाई जारी
Punjab Police का कहना है कि संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। विदेश में मौजूद वांछित आरोपियों को वापस लाकर कानून के दायरे में लाने के लिए एजेंसियों के साथ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

