बिहार-बिहार के सहरसा जिले के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
यह भी पढ़े :-https://chardapunjabtv.com/chandigarh-chamanpreet-singh-murder-case/
जानकारी के अनुसार, स्कूल में दाल-चावल परोसा गया था। खाना खाने के कुछ देर बाद कई बच्चों की हालत खराब होने लगी, जिससे स्कूल और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। कुछ अभिभावकों ने भोजन में सांप मिलने का दावा भी किया है।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

