नई दिल्ली -नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बात कर बाढ़ से हुई जनहानि पर संवेदना जताई और नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता देने का भरोसा दिया।

PM मोदी ने कहा कि मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय टीमें नेपाल के अधिकारियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में समन्वय कर रही हैं।
यह भी पढ़े:-CM मान की हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को सख्त चेतावनी, बोले- पहले हड़ताल खत्म करें
नेपाल की मदद के लिए भारत तैयार
नेपाल में आई अचानक बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। इस संकट के बीच भारत सरकार ने नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई है।
भारत की ओर से राहत सामग्री भी नेपाल भेजी गई है। Reuters के अनुसार, भारत ने करीब 10 मीट्रिक टन राहत सामग्री भेजी है, जिसमें आश्रय सामग्री, कंबल, स्वच्छता से जुड़ी सामग्री, सोलर लैंप और दवाइयां शामिल हैं।
बालेन्द्र शाह ने जताया आभार
प्रधानमंत्री मोदी की ओर से मदद का भरोसा दिए जाने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भारत के समर्थन और सहायता की पेशकश की सराहना की। दोनों देशों के बीच इस मुश्किल समय में मानवीय सहयोग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं, भारत सरकार नेपाल में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। गृह मंत्रालय के अनुसार, नेपाल से सटे भारतीय इलाकों में प्रशासन और राहत-बचाव टीमों को भी सतर्क रखा गया है।

