मोहाली:-(Mandeep Kaur)- सेक्टर-119 स्थित TDI के कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। रिपोर्ट के मुताबिक ED की टीम कई वाहनों से कार्यालय पहुंची और वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ के साथ रिकॉर्ड की जांच की।
कार्रवाई के दौरान ED अधिकारियों ने कार्यालय में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए और दस्तावेजों, कंप्यूटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की। कुछ कर्मचारियों के मोबाइल बाद में वापस किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

PR-6 रोड की जमीन के मुआवजे से जुड़ी जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ED की यह कार्रवाई PR-6 रोड के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के बीच हुई है। आरोपों में जमीन के उपयोग में बदलाव और अधिक मुआवजा हासिल करने के लिए जमीन के स्वामित्व से जुड़े लेनदेन की जांच शामिल होने की बात कही गई है।
यह भी पढ़े:- लुधियाना EWS कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर घर पर हमला, CCTV में कैद हुई घटना
ED की व्यापक जांच TDI Infrastructure और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रहे मामलों से भी जुड़ी है। ED ने पहले TDI से संबंधित मामले में घर खरीदारों से जुड़े कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच की है।
फिलहाल मोहाली स्थित TDI कार्यालय में हुई ताजा कार्रवाई को लेकर ED की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए जांच में सामने आने वाले अंतिम निष्कर्षों का इंतजार है।

