मानसा -(मनदीप कौर)- पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के प्रमुख परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद मामला गरमा गया है। घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्शन मोड में आते हुए हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री जल्द ही सभी जिलों के SSP और DC के साथ बैठक करेंगे।
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है।

पुलिस जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

