लुधियाना -(मनदीप कौर)-लुधियाना के हैबोवाल इलाके के लक्ष्मी नगर में एक 25 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लक्ष्मी नगर, हैबोवाल गली नंबर 15 निवासी दविंदर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दविंदर फैक्टरी में काम करता था और उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।

पत्नी से विवाद की बात आई सामने
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने के बाद दोनों के बीच तनाव था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच अभी जारी है और पूरे मामले की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़े:- इस्लामाबाद PIMS अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; एक बच्चे को बचाया गया
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी करीब 4 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। घटना के समय वह काम पर गई हुई थी। इसी दौरान युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं और आत्महत्या के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो0 सकेगा।

