जालंधर:-(Mandeep kaur)- पंजाब के जालंधर में लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में स्थित बिस्कुट और नमकीन फैक्ट्री में सोमवार देर रात करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
तेज हवाओं के कारण तेजी से फैली आग

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री रिहायशी इलाके में बनी इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर चल रही थी, जबकि ऊपर की मंजिल पर फैक्ट्री मालिक का परिवार रहता था। आग की लपटें और धुआं दिखाई देने पर लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
यह भी पढ़े:-अमृतसर में पुलिस चौकी के सामने फायरिंग, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर घायल
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी।
फैक्ट्री मालिक ने खुद दी जानकारी
फैक्ट्री मालिक तुलसी राम ने बताया कि वह कई सालों से लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में फैक्ट्री चला रहे हैं। उनके मुताबिक वह ऊपर की मंजिल पर सो रहे थे, तभी उन्हें आग की लपटें और धुआं दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं
फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार के अनुसार कंट्रोल रूम को लंबा पिंड चौक के पास फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग की घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी और नुकसान कितना हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

