Jalandhar -(Mandeep kaur )- शहर के इनकम टैक्स कॉलोनी रोड स्थित क्वालिटी स्वीट बेकर्स में मंगलवार तड़के बड़ी चोरी की वारदात सामने आई। बदमाश दुकान के छह हाई-सिक्योरिटी ताले तोड़कर अंदर घुस गए और करीब 2.75 लाख रुपये की नकदी के साथ पासपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/jalandhar-basti-nau-hungry-point-fire

दुकानदार अभिषांत ने बताया कि सुबह करीब 6:15 बजे उन्हें लेबर का फोन आया। इसके बाद जब वह 6:30 बजे दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान के सभी ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि तिजोरी से करीब 2 लाख रुपये की नकदी गायब थी, जबकि दूसरी जगह रखे 75 हजार रुपये, पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी चोरी हो चुके थे।
CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक आरोपी दुकान के अंदर घूमकर सामान की तलाश करता है, जबकि बाद में तिजोरी से नकदी निकालकर अपनी जेब में रखता नजर आता है। दुकानदार के अनुसार, दोनों आरोपी दो बार दुकान में आए और अलग-अलग स्थानों पर रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
दुकानदार ने बताया कि कुछ पैसे दूध की पेमेंट और त्योहारी सीजन के लेन-देन के लिए रखे गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मामले में आगे की जांच जारी है।

