अमृतसर -(मनदीप कौर)- पंजाब के चर्चित Influencer और Makeup Artist Mad Sandhu को गोली लगने की खबर सामने आई है। अमृतसर में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गोली किसने चलाई और वारदात के पीछे क्या कारण है, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

Mad Sandhu सोशल मीडिया पर काफी चर्चित नाम हैं और मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर भी उनकी पहचान है। मामले में पुलिस की आगे की जांच के बाद घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

