कोलकाता से चेन्नई आ रही IndiGo की फ्लाइट 6E-723 के बाएं इंजन में खराबी आने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर बुधवार रात Full Emergency घोषित कर दी गई। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर तत्काल जरूरी इमरजेंसी इंतजाम किए गए।
चेन्नई एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, फ्लाइट के लिए रात 11:29 बजे Full Emergency घोषित की गई थी। विमान के रात 11:37 बजे चेन्नई पहुंचने की उम्मीद थी, जबकि इसका निर्धारित समय रात 11:30 बजे था।

रनवे 25 पर सुरक्षित उतरा विमान
इमरजेंसी के बीच IndiGo की फ्लाइट 6E-723 ने रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में कुल 224 लोग सवार थे। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों और क्रू ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/jalandhar-gurdwara-sahib-beedi-smoking-case/
विमान के सुरक्षित उतरने के करीब 10 मिनट बाद रात 11:47 बजे Full Emergency औपचारिक रूप से हटा ली गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि इसके बाद एयरपोर्ट के सभी ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे।
पहले भी IndiGo फ्लाइट में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
इससे पहले पिछले महीने दुबई से मुंबई जा रही IndiGo की एक इंटरनेशनल फ्लाइट को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट पर एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। पायलटों को विमान के निचले कार्गो एरिया में धुएं का अलर्ट मिला था।
चेतावनी मिलने के बाद फ्लाइट क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इमरजेंसी घोषित की और राजकोट ATC से प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। एहतियात के तौर पर फायर टेंडर और मेडिकल यूनिट समेत इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को रनवे के पास तैनात किया गया था।

