पाकिस्तान -(मनदीप कौर)- पाकिस्तान के कराची से सामने आए 18 महीने की बच्ची से कथित यौन हिंसा के मामले ने लोगों को झकझोर दिया है। यह घटना कराची के क़य्यूमाबाद इलाके में सामने आई, जहां बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची को उसका एक रिश्तेदार युवक बाहर ले गया था। वापस लौटने के बाद बच्ची की तबीयत गंभीर बताई गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मनान नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/indigo-flight-emergency-chennai-airport-engine-failure/
मेडिकल जांच के बाद सामने आया मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची की मेडिकल जांच में कथित यौन हिंसा के संकेत सामने आए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध रिपोर्टों में आरोपी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
घटना के बाद बच्ची की मां के बयान और परिवार से जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वीडियो के बाद पाकिस्तान में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विभिन्न पाकिस्तानी कलाकारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी घटना पर दुख जताते हुए बच्चियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं तथा परिवार के लिए न्याय की मांग की है।

