फिरोजपुर -(मनदीप कौर)- पंजाब पुलिस की ओर से स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच फिरोजपुर में सरकारी और निजी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां ई-मेल के जरिए मिलने का मामला सामने आया है। ताजा मामला जेल के कोर्ट परिसर के सामने स्थित न्यायालय परिसर से जुड़ा है।
कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/ludhiana-councillor-son-assault-cctv-moti-na
पुलिस ने न्यायालय भवन के अंदर मौजूद लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी खाली करवाया। सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति को कोर्ट परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
बम निरोधक दस्ते ने न्यायालय परिसर के अलग-अलग हिस्सों, कमरों और आसपास के स्थानों की जांच की। वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं और स्थानों की भी पड़ताल की जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं। जांच पूरी होने के बाद परिस्थितियों का जायजा लिया जाएगा और इसके बाद ही न्यायालय का कामकाज दोबारा शुरू करने को लेकर फैसला लिया जाएगा।

