लुधियाना -(मनदीप कौर)- थाना मोती नगर के अधीन आते इलाके में पार्षद के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें विवाद के बाद मारपीट होती दिखाई दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, पार्षद पुत्र करन ननचाहल के दोस्त पंकज का फोन आया था। पंकज ने बताया कि उसकी बाइक की एक कार के साथ टक्कर हो गई है और मौके पर विवाद चल रहा है। इसके बाद करन अपने एक अन्य साथी के साथ मामले को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचा।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/jalandhar-phillaur-house-theft-cash-gold-silver-jewellery-stolen/
आरोप है कि वहां बातचीत के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसके बाद करन ननचाहल के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। सामने आई CCTV फुटेज में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई होती नजर आ रही है।
फुटेज में यह भी दिखाई देता है कि मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करवाने की कोशिश करते हैं। मारपीट के बाद करन वहां से निकलकर किसी से फोन पर बात करता हुआ नजर आता है।
करन ननचाहल ने घटना के संबंध में थाना मोती नगर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज समेत अन्य तथ्यों को खंगाल रही है।
पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही विवाद की असली वजह और मारपीट में शामिल दोनों पक्षों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
करन ननचाहल की मां अनीता ननचाहल वार्ड नंबर 21 से पार्षद हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वह पहले भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीती थीं और बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं।

