फिरोजपुर:-(मनदीप कौर)- खाद्य सुरक्षा विभाग ने तलवंडी इलाके में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। विभाग को सूचना मिली थी कि इलाके में एक प्रसिद्ध ब्रांड Nescafé के नाम से संदिग्ध गुणवत्ता वाली कॉफी बेची जा रही है।
सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इलाके में निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध कॉफी मिलने पर विभाग ने नियमों के अनुसार उसका सैंपल लिया और जांच के लिए भेज दिया। अब लैब रिपोर्ट आने के बाद ही उत्पाद की वास्तविक गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़े:-Punjab School Timing Change: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय, जानें नई Timing
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिना बिल, अनजान स्रोत या अनधिकृत विक्रेताओं से खाद्य पदार्थ खरीदने से बचें। खाद्य सामग्री खरीदते समय वैध बिल जरूर लें और अधिकृत डीलर या भरोसेमंद विक्रेता से ही सामान खरीदें।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों से यह भी कहा है कि अगर उन्हें किसी खाद्य उत्पाद में मिलावट या गुणवत्ता को लेकर संदेह हो तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें। पंजाब में खाद्य सुरक्षा को लेकर इस समय निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान भी चल रहा है।

