बटाला -(मनदीप कौर)- बटाला में मेडिकल स्टोर मालिक के घर चली गोलियां
बटाला में मेडिकल स्टोर मालिक के घर देर रात दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले दोपहर के समय भी मेडिकल स्टोर मालिक संदीप कुमार को उनकी दुकान पर गोली मारने की कोशिश की गई थी। पुलिस की ओर से तैनात सुरक्षा कर्मी की मुस्तैदी के कारण आरोपी का निशाना चूक गया।
यह भी पढ़े:-Bathinda Murder: बस स्टैंड के पीछे निजी बस कंडक्टर की हत्या, CCTV में दिखे 2 हमलावर
इसके बाद शाम के समय संदिग्धों द्वारा संदीप कुमार के घर की रेकी किए जाने की बात सामने आई। देर रात दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने घर के बाहर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।
50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप
पीड़ित संदीप शर्मा के अनुसार, पिछले करीब 8 महीनों से वह अपने कारोबार पर नहीं जा पा रहे हैं और उनके बच्चे भी स्कूल नहीं जा रहे। उन्होंने दावा किया कि विदेशी नंबर से लगातार धमकियां दी जा रही हैं और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है।
- पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बटाला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

