फिरोजपुर -(मनदीप कौर)- त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले फिरोजपुर में Food Safety Department ने मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें करीब 850 किलोग्राम खोया बरामद किया गया।
विभाग के अनुसार, यह खोया फिरोजपुर शहर से गांवों में सप्लाई किए जाने की सूचना के बाद जांच के दौरान मिला। अधिकारियों ने खोए के सैंपल नियमों के मुताबिक लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

मोगा से आ रहा था 5 क्विंटल संदिग्ध पतीसा
चेकिंग के दौरान टीम को मोगा से आ रहा करीब 5 क्विंटल संदिग्ध पतीसा भी मिला। विभाग ने पतीसे को लैब रिपोर्ट आने और आगे की जांच पूरी होने तक सील कर दिया है।
यह भी पढ़े:-बटाला में मेडिकल स्टोर मालिक के घर फायरिंग, 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप
फूड सेफ्टी विभाग का कहना है कि लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो Food Safety and Standards Act, 2006 और संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
विभाग ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय दुकान का FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन, साफ-सफाई, गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें। बाहर से आने वाले खाद्य पदार्थों की सप्लाई और गुणवत्ता की जांच भी लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

