अमृतसर -(मनदीप कौर)- अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले तीन नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 अवैध पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस को शक है कि इन नेटवर्क के जरिए अवैध हथियार मंगवाकर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाए जाते थे।

कई थानों में FIR दर्ज
मामले को लेकर अमृतसर के कैंट, इस्लामाबाद और छेहरटा थानों में अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार कहां से मंगवाए गए और किन लोगों तक उनकी सप्लाई की जानी थी। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान करने का भी प्रयास कर रही है।
विदेश बैठे तस्करों से कनेक्शन की जांच
पुलिस की प्रारंभिक जांच में विदेश में बैठे हथियार तस्करों से कथित संपर्क की बात सामने आई है। अब पुलिस इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
पंजाब पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

