जालंधर -(मनदीप कौर)- भाजपा के पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के जालंधर दौरे के बीच पार्टी को झटका लगा है। मेयर विनीत धीर की अगुवाई में 12 भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए।
लायंस भवन में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के दौरान यह राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। बताया गया कि शशि मदान, अश्वनी भगत, हरिंदर तलवार हनी, हसन सोनी, शिव कालरा, बलबीर, नीरज कश्यप समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर AAP का दामन थामा।

इस घटनाक्रम को जालंधर की स्थानीय राजनीति में भाजपा के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

