फगवाड़ा -(मनदीप कौर)- चंडीगढ़ बाइपास पर खंगूड़ा कट के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराने के बाद नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में कार सवार करीब आधा दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद शुरू की। सूचना मिलने पर विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के बेटे और रोड सेफ्टी फोर्स की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

यह भी पढ़े:-Ghaziabad News: नशे में सड़क पर लड़खड़ाता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा मेहता बाईपास पर चंडीगढ़ की ओर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार पुल की रेलिंग से टकराने के बाद खेतों में जा गिरी। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
राहत की बात यह रही कि हादसे में जान-माल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

