जालंधर -(मनदीप कौर )- जालंधर में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। दमकल विभाग के कर्मचारी राजकुमार के साथ ठगी कर साइबर अपराधियों ने उनके खाते से करीब 34 हजार रुपये निकाल लिए।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/saharsa-mid-day-meal-mamla/
पीड़ित राजकुमार ने बताया कि उनका बैंक ऐप सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। इसी बीच उनके पास एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने बैंक कर्मचारी बनकर ऐप और खाते से जुड़ी जानकारी मांगी। भरोसे में आकर उन्होंने डिटेल साझा कर दी।
अगली सुबह मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। राजकुमार ने बताया कि देर रात तक खाते में पैसे मौजूद थे, लेकिन सुबह अकाउंट से रकम गायब मिली। इसके बाद उन्होंने खाते में बचे पैसे अपनी बेटी के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।
पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कर साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

