जालंधर -(मंदीप कौर )- जालंधर बस बाइक हादसा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चुनमुन मॉल के पास रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।जालंधर के चुनमुन मॉल के पास पंजाब रोडवेज की बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय जसविंदर सिंह, निवासी नत्थूवाल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ो:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-road-accident-vansh-death-truck/
मिली जानकारी के अनुसार, बस और बाइक दोनों चुनमुन मॉल की तरफ से आ रहे थे और बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौक पार करते समय दोनों की टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस (नंबर PB 04 R 7371) ने बाइक (नंबर PB 09 Q 1716) को टक्कर मारी। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

