जालंधर -(मंदीप कौर)- पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकार ने 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 1 आई.पी.एस. और 18 पी.पी.एस. अधिकारी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार विनीत अहलावत को एस.पी. इन्वेस्टिगेशन जालंधर देहात, परमिंदर सिंह को डी.सी.पी. हेडक्वार्टर जालंधर और राकेश कुमार यादव को ए.डी.सी.पी.-2 जालंधर नियुक्त किया गया है। वहीं हरिंदर सिंह को एस.पी. इन्वेस्टिगेशन कपूरथला लगाया गया है।
इसके अलावा प्रभजोत सिंह, राजिंदर कुमार, दीप कमल और आकाशदीप सिंह औलख को एस.पी. इंटेलिजेंस विंग पंजाब में तैनात किया गया है। देव सिंह को ए.डी.सी.पी.-3 लुधियाना और कंवलप्रीत सिंह को ए.डी.सी.पी. इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी लुधियाना की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह गुरप्रताप सिंह सहोता को एस.पी. सुरक्षा एवं ट्रैफिक तरनतारन, मनप्रीत शींहमार को एस.पी. इन्वेस्टिगेशन होशियारपुर और सुखनाज़ सिंह को एस.पी. ए.एन.टी.एफ. मोहाली तैनात किया गया है।
इसके साथ ही गगनेश कुमार को सहायक कमांडेंट 5वीं आई.आर.बी. अमृतसर, बलजीत सिंह को एस.पी. पी.बी.आई. तरनतारन, रमनदीप सिंह को एस.पी. पी.बी.आई. बटाला और खुशबीर कौर को एस.पी. हेडक्वार्टर बटाला नियुक्त किया गया है।
वहीं बिक्रमजीत सिंह बराड़ को एस.पी. डेराबस्सी के साथ-साथ एस.पी. ए.जी.टी.एफ. मोहाली और एस.पी. ऑपरेशन ओ.एफ.टी.ई.सी. पंजाब का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसके अलावा गुरइकबाल सिंह को एस.पी. हेडक्वार्टर पठानकोट लगाया गया है।

