मोगा -(मनदीप कौर)- पंजाब के मोगा स्थित प्रेम नगर इलाके में चोरी की वारदात सामने आई है। दो चोर एक घर में घुसकर चोरी करते हुए नजर आए। चोर घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी कोठी का मेन गेट खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
परिवार के अनुसार, आरोपी मोबाइल फोन और टैबलेट भी चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। परिवार को चोरी का पता उस समय चला, जब रिश्तेदार रात करीब 3 बजे बाथरूम के लिए उठे। उन्होंने देखा कि कोठी का मेन गेट खुला हुआ था।

इसके बाद परिवार ने घर की जांच की तो पाया कि घर में चोरी हो चुकी है और सामान गायब है। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई है। परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
परिवार का कहना है कि चोरी की वारदात से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

