फतेहगढ़ साहिब-(मनदीप कौर )- शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सरहिंद मार्केट कमेटी के चेयरमैन अमरिंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उनकी पत्नी मनविंदर कौर समेत 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
शिकायत के अनुसार, अमरिंदर सिंह का आरोप है कि मनविंदर कौर को अविवाहित और PCS अधिकारी बताकर उनके साथ शादी करवाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी 10 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी के बाद अमरिंदर सिंह को कुछ बातों पर संदेह हुआ और उन्होंने मामले की जानकारी जुटानी शुरू की।
जांच के दौरान कथित तौर पर सामने आया कि महिला पहले से तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी उम्र और वैवाहिक स्थिति से जुड़ी जानकारी भी छिपाई गई और दस्तावेजों के आधार पर गलत पहचान पेश की गई।

पुलिस ने इस मामले में मनविंदर कौर, तरलोचन सिंह, अमरजीत कौर, नरेंद्र सिंह, रुपिंदर कौर और पूर्व सरपंच सुखमंदर सिंह राणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी तरनतारन जिले के भिखीविंड थाना क्षेत्र के गांव सुरसिंह से संबंधित बताए गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश और मामले की जांच कर रही है।

