लुधियाना:-(मनदीप कौर )- जगराओं के गांव कोठेआल में देर रात घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला करने का मामला सामने आया है। रिपोर्टों के अनुसार करीब 35-40 युवक दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और वहां मौजूद सतनाम सिंह व हनमन सिंह पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए।
घटना के बाद दोनों घायलों को पहले जगराओं के सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सतनाम सिंह के मुताबिक हमलावरों ने तलवारों और खंडों से हमला किया।

यह भी पढ़े:- जिला कोर्ट में वकील पर जानलेवा हमला, पिस्टल दिखाई फिर गर्दन पर चाकू से वार
सतनाम सिंह ने आरोप लगाया कि करीब दो महीने पहले फोन पर आशू नाम के युवक के साथ उसकी बहस हुई थी और उस दौरान उसे कथित तौर पर धमकी दी गई थी। उसने आशंका जताई कि इसी पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया।
वहीं थाना सिटी-1 के एएसआई गुरजीत सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले एक धार्मिक समागम के दौरान विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

