जालंधर -(मनदीप कौर)- महानगर में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज अलग-अलग इलाकों में बाइक चोरी की दो घटनाएं सामने आई हैं। दोनों घटनाओं की CCTV फुटेज भी सामने आई है, जिसमें संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, एक बाइक सोढल इलाके से चोरी हुई, जबकि दूसरी बाइक गांधी कैंप इलाके में चोरी होने की बात सामने आई है। CCTV फुटेज में कुछ युवक इलाके में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक फुटेज में दो युवक पैदल इलाके में घूमते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फुटेज में दोनों बाइक लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य CCTV फुटेज में एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर दूसरी बाइक को चुराकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
फुटेज में संदिग्ध द्वारा बिना स्टार्ट किए दूसरी बाइक को पैर लगाकर ले जाने की गतिविधि भी दिखाई दे रही है। घटना के बाद वाहन मालिकों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
फिलहाल पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही चोरी की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

