जालंधर – (मनदीप कौर)- पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल जी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद जालंधर सहित पंजाब में शोक का माहौल है।
भगत चुन्नी लाल पंजाब के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे और उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/amritsar-asi-attack/
आज शाम होगा अंतिम संस्कार
मिली जानकारी के अनुसार भगत चुन्नी लाल जी का अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे जालंधर के मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा।

