जालंधर -(मनदीप कौर)- लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के कथित अपमान के विरोध में आज जालंधर में बंद की कॉल दी गई। बंद का असर शहर के कई प्रमुख बाजारों में देखने को मिला, जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में दुकानों के शटर बंद नजर आए।
बंद को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनों के सदस्य बाजारों में पहुंचे और दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। जालंधर के रेनक बाजार समेत कई बाजारों में दुकानदारों ने बंद को समर्थन दिया।

यह भी पढ़े:-पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार
शहर में बंद के मद्देनजर प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं अस्पतालों और मेडिकल स्टोर जैसी जरूरी सेवाओं को बंद से छूट दी गई है।
बंद की कॉल के तहत सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर बंद रखने का ऐलान किया गया है। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर धरना भी दिया गया।

