जालंधर -(मनदीप कौर)- जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए पंजाब के कई जिलों में देर रात तक छापेमारी की गई। सूत्रों के अनुसार इस मामले के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-cheers-and-beers-ba/
जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड शाहजाद भट्टी बताया जा रहा है। एजेंसियों को शक है कि पूरी साजिश सोशल मीडिया और विदेशी नेटवर्क के जरिए रची गई। पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी ने आईईडी में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड के जरिए संपर्क किया था।
17 युवक हिरासत में
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने अब तक 17 युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें कई युवक सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी डॉन शाहजाद भट्टी के संपर्क में बताए जा रहे हैं। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है।
कई जिलों में चला सर्च ऑपरेशन
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें नकोदर, कपूरथला, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर समेत कई इलाकों में जांच कर रही हैं। एजेंसियां ब्लास्ट में इस्तेमाल सामग्री और नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।
पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और टीम आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही पूरे मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

