पंजाब -(मनदीप कौर)- प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचाने की अपील के बाद Gulab Chand Kataria ने बड़ा कदम उठाया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब हर बुधवार सरकारी कर्मचारी साइकिल, बस या परिवार के सदस्य के साथ दफ्तर पहुंचेंगे। इस दिन सरकारी दफ्तरों में फोर-व्हीलर वाहनों के इस्तेमाल से बचने की अपील की गई है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान राज्यपाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए शुरुआत सरकारी दफ्तरों से की जा रही है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की सड़कें साइकिल चलाने के लिए बेहतर हैं और शहर का ढांचा भी इसके अनुकूल है।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-ied-blast-isi-connection-investigation/
उन्होंने यह भी साफ किया कि बुजुर्ग कर्मचारियों को इस अभियान में राहत दी जा सकती है, लेकिन बाकी कर्मचारी आसानी से साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से चलाई जा रही बसों का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है।
राज्यपाल कटारिया ने कहा कि यह मुहिम सिर्फ सरकारी दफ्तरों तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में इसे स्कूलों और आम लोगों तक भी पहुंचाया जाएगा, ताकि ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ सके।

