अमृतसर- (मनदीप कौर)- पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए 12 सितंबर 2026, शनिवार को अमृतसर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
जारी आदेश के अनुसार, 12 सितंबर को अमृतसर जिले में स्थित सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शिक्षण संस्थानों में स्थानीय छुट्टी रहेगी। आदेश में इस अवकाश को Negotiable Instruments Act, 1881 की धारा 25 के तहत भी घोषित किए जाने का उल्लेख है।

यह भी पढ़े:-देशभर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, 5 दिन की बैंकिंग समेत इन मांगों को लेकर प्रदर्शन
सरकार ने यह फैसला श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व को देखते हुए लिया है। इस अवसर पर अमृतसर में धार्मिक कार्यक्रमों और समारोहों को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
क्या पूरे पंजाब में रहेगी छुट्टी?
यहां ध्यान देने वाली बात है कि 12 सितंबर की यह विशेष छुट्टी पूरे पंजाब के लिए सामान्य सरकारी अवकाश नहीं है। पंजाब सरकार के 2026 के आधिकारिक कैलेंडर में 12 सितंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश उत्सव और सरागढ़ी दिवस को Restricted Holiday के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। अमृतसर के लिए जारी अलग आदेश के कारण जिले में यह स्थानीय अवकाश लागू होगा।
यानी 12 सितंबर को अमृतसर जिले के सरकारी कार्यालय और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, जबकि इसे पूरे पंजाब की सार्वजनिक छुट्टी नहीं माना जाना चाहिए।

