जालंधर – (मनदीप कौर )- जालंधर के Avtar Nagar इलाके में डबल मर्डर का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार घर में एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी बहू की हत्या की गई है।
बताया जा रहा है कि हत्या का आरोप बुजुर्ग के बेटे पर लगाया जा रहा है। घटना के समय बच्चे स्कूल गए हुए थे। बच्चों के स्कूल से वापस लौटने के बाद मामले का पता चलने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़े:- https://chardapunjabtv.com/ludhiana-school-child-kidnapping-controversy/
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

