पंजाब -(मनदीप कौर)- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ लगाए गए ₹5 करोड़ मांगने के आरोपों के बाद की गई है।
कानूनी नोटिस में रंजीत सिंह से 24 घंटे के भीतर जवाब और माफी मांगने की बात कही गई है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़े:-दिल्ली के मंगोलपुरी में सरेआम चाकूबाजी, राहगीरों पर टूट पड़े हमलावर; 6 लोग घायल
NHRC ने भी लिया मामले का संज्ञान
इस विवाद के बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और DGP को आरोपों की जांच कर दो सप्ताह के भीतर Action Taken Report देने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल ₹5 करोड़ से जुड़े आरोप सिर्फ आरोप हैं और उनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। NHRC ने भी अभी कोई निष्कर्ष नहीं दिया है, बल्कि मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
अब नजर जांच और कानूनी कार्रवाई पर
एक तरफ NHRC की जांच आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ गुरप्रीत कौर की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिस ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। अब रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह के जवाब और जांच रिपोर्ट पर सबकी नजर रहेगी।

