जालंधर -(मनदीप कौर)- शहर के Urban Estate Phase-2 स्थित Padrino Restaurant में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवक कथित तौर पर खुद को CIA Staff का कर्मचारी बताते हुए वहां पहुंचे। Restaurant संचालक को युवकों के दावे पर शक हुआ। इसी दौरान एक युवक के पास पिस्टल होने की बात सामने आई, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
खुद को CIA Staff का कर्मचारी बताया

Restaurant संचालक अरुणदीप के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 बजे दो युवक Restaurant में पहुंचे। उन्होंने खुद को CIA Staff से संबंधित बताया और वहां काम करने वाले गुरविंदर नामक युवक के बारे में पूछताछ की।
यह भी पढ़े:-Miami Airport पर बड़ा विमान हादसा, रनवे से फिसलकर सड़क पर पहुंचा Cargo Plane; 5 की मौत
स्टाफ की ओर से बताया गया कि गुरविंदर करीब तीन महीने पहले ही Restaurant का काम छोड़ चुका है। इसके बाद युवकों ने Restaurant संचालक के बारे में भी जानकारी लेने की कोशिश की।
संचालक को युवकों के व्यवहार और उनके द्वारा किए जा रहे सवालों पर शक हुआ। बताया गया कि दोनों युवक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर आए थे और उनके पास पिस्टल भी दिखाई दी।
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Restaurant संचालक के मुताबिक, दोनों युवकों के जाने के बाद CCTV कैमरों की फुटेज भी देखी गई। फुटेज में दोनों युवक Restaurant परिसर में दिखाई दिए।
संचालक का आरोप है कि युवकों ने स्टाफ और उन्हें दबाव में लेने की कोशिश की तथा गुरविंदर को Restaurant में बुलाने के लिए कहा। मामले को लेकर उन्होंने थाना नंबर 7 की पुलिस को लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना नंबर 7 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार युवकों के पास से .45 Bore की पिस्टल मिलने की बात सामने आई है।
वहीं, CIA Staff के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार कंबोज ने कहा कि जिस युवक का नाम सामने आ रहा है, वह उनके Staff में नहीं है।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों युवक वास्तव में कौन थे और वे Restaurant में किस उद्देश्य से पहुंचे थे।
पहले भी हमले का दावा
Restaurant संचालक अरुणदीप ने यह भी दावा किया कि उसके साथ पहले दो बार हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि यदि जांच में यह सामने आता है कि आरोपी खुद को फर्जी तरीके से CIA Staff का कर्मचारी बता रहे थे, तो पुलिस को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, शिकायत और सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

