Miami: अमेरिका के Miami International Airport पर रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। Amazon Air का Boeing 767-300 Cargo Plane लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर निकल गया और पास की सड़क पर मौजूद कई वाहनों से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई और आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 अन्य घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई गई है।
San Juan से Miami पहुंचा था विमान

जानकारी के मुताबिक विमान Puerto Rico के San Juan से Miami पहुंचा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे को पार कर गया और एयरपोर्ट के पास सड़क की ओर चला गया। इसके बाद वह कई वाहनों से टकराया और आग की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़े:-Jalandhar में Swine Flu का बढ़ा खतरा, 10 H1N1 केस; Isolation Unit तैयार
यह विमान Amazon Air के लिए उड़ान भर रहा था, जबकि इसे North Carolina की 21 Air कंपनी operate कर रही थी। विमान Boeing 767-300 मॉडल का था और करीब 32 साल पुराना बताया गया है। इसे साल 2015 में यात्री विमान से Cargo Plane में बदला गया था।
🚒 60 से ज्यादा Fire Rescue Units मौके पर पहुंचीं
हादसे की सूचना मिलते ही Miami-Dade Fire Rescue की 60 से ज्यादा यूनिट्स मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों के अनुसार कुछ लोग दुर्घटना के बाद वाहनों के अंदर फंस गए थे। विमान के पायलट और को-पायलट भी कॉकपिट में फंसे हुए थे। Rescue Teams ने आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के कई घंटे बाद तक विमान से Fuel Leak को रोकने का काम जारी था। दुर्घटना के कारण एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए Flight Operations भी प्रभावित हुए।
📊 करीब 250 Flights हुईं प्रभावित
हादसे के बाद Miami International Airport पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। Flight-tracking data के मुताबिक रविवार देर शाम तक करीब 250 Flights Delay हुई थीं।
🔎 हादसे की जांच शुरू
हादसे के कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। National Transportation Safety Board (NTSB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर मौसम और लैंडिंग की परिस्थितियों समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है।
फिलहाल अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

