चंडीगढ़:-(मनदीप कौर)- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की ओर से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को भेजे गए कानूनी नोटिस को लेकर सियासत गरमा गई है। खैहरा ने नोटिस का जवाब देने से इनकार करते हुए सोशल मीडिया पर लाइव होकर उसकी कॉपी फाड़ दी।
डॉ. गुरप्रीत कौर ने खैहरा और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 24 घंटे के भीतर कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और अन्य सामग्री हटाने तथा माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़े:-जमीन की वट्ट को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या
खैहरा ने कहा कि वह नोटिस का जवाब नहीं देंगे और उन्हें जो कानूनी कार्रवाई करनी है, कर सकती हैं। यह पूरा विवाद डॉ. गुरप्रीत कौर से जुड़े लगाए गए गंभीर आरोपों और सोशल मीडिया पर सामने आई कथित सामग्री को लेकर चल रहा है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने इन आरोपों को गलत और मानहानिकारक बताया है।

