चंडीगढ़ -(मनदीप कौर )- भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी नई सूची में कई राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को

नई नियुक्तियों के तहत सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पूनिया को जम्मू-कश्मीर का प्रभार भी सौंपा गया है।
इन राज्यों में भी बदले प्रभारी
BJP की नई सूची में उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है। उत्तराखंड में राम माधव, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी तथा बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़े:-अमृतसर में नशा तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; 20 किलो हेरोइन बरामद
पार्टी ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब समेत कई राज्यों में प्रभारी और सह-प्रभारी स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की हैं।
चुनावी राज्यों पर भी फोकस
नई नियुक्तियों में उन राज्यों को भी प्रमुखता दी गई है जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गुजरात और अन्य राज्यों के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
इन नियुक्तियों के बाद संबंधित राज्यों में BJP के संगठनात्मक कामकाज और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए नई जिम्मेदारियां प्रभावी होंगी।

