मोगा -(मनदीप कौर)- धर्मकोट के गांव रेडमा में दर्दनाक हादसे में तीन साल के बच्चे की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर रह रहा था।
जानकारी के मुताबिक बच्चा ट्रैक्टर के पीछे पहुंच गया। इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े:-तरनतारन में दिनदहाड़े खौफनाक लूट, महिला की हत्या; CCTV में कैद हुए नकाबपोश
घटना की सूचना मिलते ही धर्मकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
थाना धर्मकोट के एसएचओ जतिंदर सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत की बात सामने आई है। पुलिस परिवार के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

