नादेड साहिब -(मनदीप कौर)- महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी मुगट गए थे।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1:45 बजे एक व्यक्ति ने सुखबीर सिंह बादल पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/mohali-bar-excise-department-raid-100-litre-beer-seized/
हाथ पर लगी चोट, निजी अस्पताल ले जाया गया
पुलिस के मुताबिक हमले में सुखबीर सिंह बादल घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में बादल एक इमारत के अंदर जाते दिखाई दे रहे हैं और उनके दाहिने हाथ पर कपड़ा बंधा हुआ नजर आ रहा है।
हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ पहुंचे थे
हमले से एक दिन पहले सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पत्नी और अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल के साथ नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब में माथा टेका था।
पुलिस ने घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हमले के पीछे की वजह और आरोपी की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

