पंजाब -(मनदीप कौर)- जिले के मल्लांवाला इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, CIA स्टाफ और थाना मल्लांवाला पुलिस पिछले कई दिनों से आरोपियों का पीछा कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी इलाके में मौजूद हैं।

पुलिस नाके पर बदमाशों ने की फायरिंग
SSP भूपिंदर सिंह सिद्धू के अनुसार, पुलिस टीम ने गांव फतेहगढ़ सबरांवां के पास नाका लगाकर आरोपियों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।
यह भी पढ़े:-https://chardapunjabtv.com/jalandhar-traffic-police-black-film-vip-hooter-challan/
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान हरजीत सिंह और दिलबाग सिंह को गोली लगी। दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
गैंगस्टरों पर कई आपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी बड़े गैंगस्टरों के गुर्गे बताए जा रहे हैं और उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर बड़े व्यापारियों से फिरौती मांगने और वारदातों को अंजाम देने के आरोप भी हैं।
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान उनसे जुड़े अन्य आपराधिक मामलों और नेटवर्क के बारे में जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

